कानपुर। फीलखाना थानाक्षेत्र में होटल में युवक ने रेप के बाद बीसीए छात्रा की थर्माकोल के कटर से गला रेतकर हत्या कर दी।
कानपुर के एक होटल में प्रियांशु त्रिपाठी ने अपनी 20 वर्षीय गर्लफ्रेंड की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने हत्या कर दी है। पूछताछ के दौरान प्रियांशु को अपनी हरकत पर न तो पछतावा था और न ही किसी का तरह का डर। लड़की बीसीए की पढ़ाई कर रही थी। दोनों ने पति-पत्नी बनकर होटल में कमरा लिया था। फिर युवक ने गला रेतकर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया और थाने पर आत्मसमर्पण कर कातिल प्रेमी ने जुर्म कबूल कर लिया। बताया गया कि रेप के बाद हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 17

