गोरखपुर। पति व प्रेमी के बीच विवाद में महिला ट्रांसफार्मर पर चढ गई।राहगीरों की सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल शट डाउन लेकर मौके पर पहुंच पुलिस की मदद से महिला को पोल से नीचे उतरवाया।
पिपराइच थाना क्षेत्र के सरैया बाजार कबाड़ी रोड स्थित एपीजे अब्दुल कलाम निजी आईटीआई के पास की घटना से सनसनी फैल गई।बताया जाता है कि इससे पहले कई बार महिला आत्म हत्या की कोशिश कर चुकी है। पिपराइच पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला पति-पत्नी और वो का बताया गया है।
Author: Taja Report
Views: 17

