Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पति को काफी में मिला कर जहर देने के मामले में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। खतौली में पति को जहर देने के मामले में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की बहन ने शिकायत दर्ज कराई थी।

25 मार्च को रात्रि करीब 9.30 बजे थानाक्षेत्र खतौली के ग्राम भंगेला में एक महिला सन्ना उर्फ पिंकी पत्नी अनुज कुमार पुत्री बिजेन्द्र शर्मा निवासी फरूकनगर थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद द्वारा अपने पति अनुज कुमार पुत्र ताराचन्द निवासी ग्राम भंगेला थाना खतौली जनपद मुजफ्फनगर को कॉफी में जहर देने की सूचना थाना खतौली पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना खतौली पुलिस मौके पर पहुंची तथा पीड़ित को तत्काल उपचार हेतू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उक्त प्रकरण में पीडित के परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध थाना खतौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पीडित अनुज कुमार उपरोक्त उपचाराधीन है। थाना खतौली द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *