Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पढने लिखने और खेलने कूदने की उम्र में बन गए बाइक चोरी के मास्टर

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 07 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी की 05 मोटरसाइकिल व 01 कटी हुई मोटरसाइकिल बरामद। अभियुक्त भीड-भाड वाले इलाकों से करते थे वाहन चोरी तथा चेसिस नम्बर व वाहन का रुपान्तरण कर सस्ते दामों पर बेचते थे।

नगर पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह के 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से शहर के विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी 05 मोटरसाइकिल व 01 कटी हुई मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। कुछ समय से शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई थी। इन वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के लिए थाना कोतवाली नगर पर टीम का गठन किया गया था। दिनांक 20.05.2024 को गठित पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिलों को चोरी करने वाला गिरोह शहर के अलग अलग स्थानों से चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को लेकर चरथावल की तरफ जाने वाले है। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल अपने प्राइवेट वाहनों से काली नदी पुल के पास पहुंची तथा वाहनों को रोड के किनारे खडा करके आड लेकर वाहन चोरो का इंतजार करने लगी। कुछ समय पश्चात शहर की तरफ से आने वाली तीन मोटरसाइकिलों को टार्च की रोशनी देकर चेकिंग हेतु रुकने का ईशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पीछे मोडकर भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके से 06 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका 01 अन्य साथी अजहर शाहबुद्दीनपुर रोड भटटे के पास किराये के मकान में रहता है तथा वही पर चोरी की मोटरसाइकिलों को काट कर उनके सामान दूसरी मोटरसाइकिल से बदल देता है। थाना कोतवाली नगर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची तो वहां अभियुक्त अजहर मौजूद मिला जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थान पर चोरी की गयी 02 अन्य मोटरसाइकिल व 01 कटी हुई मोटरसाइकिल भी मिली जिसे कब्जे में लिया गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-* 

*1.* अभिषेक उर्फ नोनू पुत्र सुरेश कुमार रावत निवासी मौहल्ला जनकपुरी थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।

*2.* रितिक रावत पुत्र संजय रावत निवासी मौहल्ला रहजादगान, शामली हाल पता आदर्श कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* मोहित पुत्र देवी सिंह निवासी जटनंगला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*4.* विशाल पुत्र जयप्रकाश निवासी होली चौक जनकपुरी, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।

*5.* वंश पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम संधावली थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर।

*6.* अनमोल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर हाल पता शाहबुद्दीनपुर रोड थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर।

*7.* अजहर पुत्र उसमान निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर।

गिरफ्तार अभियुक्त रितिक द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि वह भीड-भाड वाले इलाके जैसे बैंक, अस्पताल, स्कूल, बाजार से मोटरसाइकिल को चिन्हित कर चोरी करता है तथा चोरी की गयी मोटरसाइकिल को अपने चाचा अभिषेक उर्फ नोनू को लाकर देता है। अभियुक्त अभिषेक उर्फ नोनू इन मोटरसाइकिलों का चेसिस नम्बर को रगड कर नया चेसिस नम्बर प्रिन्ट कर व मोटरसाइकिल को रुपान्तरण कर सस्ते दामों में बेच देता है। इसी क्रम में पिछले कुछ दिनों में शहर क्षेत्र से जो मोटरसाइकिल चोरी की गयी है उन्हे हमने मोहित, विशाल, वंश, अनमोल, अजहर उपरोक्त को बेचा है।  

*बरामदगी-*

*1-* 01 स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल रंग काला बिना नम्बर प्लेट चेसिस नं0- MBLHAW12XMHJ80128 इजन नं0- HA11EYMHJ69476

*2-* 01 मोटर साईकिल चेसिस नं0- MBLHA10BFFHG1470 व इंजन नं0- HA10ERFHG17902

*3-* 01 मोटर साईकिल स्पलैण्डर रंग काला चेसिस नं0- MBLHA10CGGHL47614 इंजन नं0- HA10ERGHL47699

*4-* 01 मोटर साईकिल स्पलैण्ड प्लस रंग काला चेसिस नं0- 05K16F28864 व इंजन न0- 05K15E28618

*5-* 01 मोटर साईकिल हीरो होण्डा रंग काला रजिस्ट्रेशन नं0- UP 12F 0992 चेसिस नं0- OC20F09350 व इंजन न0- 01C18E08986

*6-* 01 कटी हुई मोटर साईकिल जिसका चेसिस नम्बर बदला हुआ है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *