मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के पटेल नगर निवासी एक युवती ने खतौली मंडी समिति सहायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। युवती ने शादी का झांसा देकर 3 सालों तक दुष्कर्म करने के अलावा वीडियो वायरल करने की धमकी देने का शिकायती पत्र पुलिस में दिया जिस पर पुलिस ने सागर के अलावा दो अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आज खतौली मंडी सहायक सागर को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जहां से सागर को जेल भेज दिया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 130


