मुजफ्फरनगर । पटेलनगर रामलीला का बैण्ड – बाजो, आतिशबाजी, मंत्रोच्चरण के साथ विधि-विधान से पूजन-आरती कराकर श्रीमती शैल गर्ग रेशू व सत्यप्रकाश रेशू अग्रवाल ने शुभारंभ किया। विद्वान पंडितो ने विधि-विधान से पूजन-आरती कराकर सभी के तिलक लगाया व कलावा बांधकर रामलीला के माध्यम से भारत को विश्व महाशक्ति बनाने की प्रेरणा दी।
रामलीला का दीप प्रज्वलन सत्यप्रकाश रेशू अग्रवाल, पंकज शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से करने बाद भगवान के श्री चरणों में नमन किया। ताकि रामलीला के माध्यम से हम सब भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपने जीवन में उतार सके।
सत्यप्रकाश रेशू अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर की जनशक्ति, बौद्धिक शक्ति, धनशक्ति को भारत की शक्ति के साथ जुड़कर देश को महाशक्ति बनाना है। जिसका उदाहरण अब अनेकों योजनाओं के माध्यम से वास्तविक रूप में देखने को मिलने लगा है। रामलीला के शुभारंभ के प्रथम दिन शिव -पार्वती संवाद, नारद मोह, भस्मासुर लीला ने सभी का मन मोह लिया। रामलीलाओं का प्रदर्शन वास्तव में हमें आर्दश बनाता है। सत्यप्रकाश रेशू ने रामलीला की भव्य तैयारियो, वृक्षो, साज-सज्जा को देखकर कहा कि रामलीला के शुभारंभ की तरह हमारा मन भी प्रतिदिन भव्यता से सजा रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश गोयल, गोपाल चौधरी, मनीष कपूर, पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, अमित भारद्वाज, जितेंद्र वैभव जैन आदि उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने रामलीला के अनिल ऐरन व कमेटी के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त करते हुये रामलीला के कलाकारो, सहयोगियो, दान-दाताओ आदि के लिए अतिथियो ने हृदय की गहराइयों से उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।


