Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पटाखे वाली सात बुलेट मोटरसाईकिल को सीज व चालान कर 71,000 रुपये का किया गया जुर्माना

मुजफ्फरनगर। यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में आज दिनांक 19.05.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले तथा बुलेट मोटरसाईकिल में अवैध साइलेंसर लगाकर पटाखा फोड़ने वाले 07 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। इस दौरान थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 05 बुलेट मोटरसाईकिल को सीज किया गया तथा 02 बुलेट मोटरसाईकिल का चालान किया गया तथा उक्त वाहनों पर कुल 71,000/- रुपये का जुर्माना किया गया।

 

*सीज व चालान किये गये वाहनों का विवरण —*

*01-* बुलेट मोटर साईकिल नं0- UP 12 AF 7545, (सीज)

*02-* बुलेट मोटर साईकिल नं0- UP11 BX 1286, (सीज)

*03-* बुलेट मोटर साईकिल नं0- HR 92,7624, (सीज)

*04-* बुलेट मोटर साईकिल नं0- UP12 AK 5272, (सीज)

*05-* बुलेट मोटर साईकिल नं0- UP12 AW 5424, (सीज)

*06-* बुलेट मोटर साईकिल नं0- UP12 BX-1559 (चालान व जुर्माना)

*07-* बुलेट मोटर साईकिल नं0- UP15 AY 5202 (चालान व जुर्माना)

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *