Skip to main content

TR NEWS UP-UK

Live video : पटाखे छुडाते चाचा भतीजे की सरेआम हत्या

दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की रात डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। चाचा भतीजा गली में पटाखे छुडा रहे थे कि तभी हत्यारे गली में आए। पैर छूकर दिवाली की बधाई दी और चाचा आकाश की गोली मारकर हत्या की। भतीजा ऋषभ उन्हें पकड़ने को दौड़ा तो हत्यारों ने उसको भी गोली मार दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में दिवाली की खुशियां मना रहे एक परिवार में गुरुवार रात मातम छा गया . बदमाशों ने घर में घुसकर एक के बाद एक तीन लोगों को गोली मार दी . तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर है जिसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. मृतक में 16 साल का लड़का भी शामिल है, जबकि घायल की उम्र भी महज़ 10 साल है.

मृतक की पहचान 40 वर्षीय आकाश और 16 वर्षीय ऋषभ शर्मा के तौर पर हुई है जबकि घायल का नाम 10 वर्षीय कृष शर्मा है। शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गुरुवार शाम तकरीबन 8:30 बजे फर्श बाजार थाना क्षेत्र के बिहारी कॉलोनी में गोलीबारी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची घायल को अस्पताल में पहुंचा जा चुका था। जहां डॉक्टरों ने 40 वर्षीय आकाश और उनके 16 वर्षीय भतीजे ऋषभ को मृत घोषित कर दिया जबकि आकाश के बेटे ऋषभ शर्मा को एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है आकाश शर्मा बेटे कृष शर्मा और भतीजे ऋषभ शर्मा के साथ घर के बाहर दिवाली मना रहे थे तभी एक युवक वहां आया और उसने एक के बाद एक पांच गोली चलाई जिसमें आकाश ,ऋषभ और रितिक घायल हो गए . स्थानीय लोग सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने आकाश और ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आपसी रंजिश की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है  आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला  जा रहे हैं ताकि हत्यारे की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि बंटी नाम का युवक तो वहां आया था और उसने पहले पाव छूकर आशीर्वाद लिया उसके बाद गोली चला दी , बंटी से उनके परिवार का पहले से विवाद चल रहा था। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *