बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पचास टुकड़े कर महालक्ष्मी की हत्या के आरोपी मुक्तिरंजन प्रताप रॉय ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। ओडिशा में उसकी लाश पंखे से लटकती हुई मिली है।
सेंट्रल- बेंगलुरु के डीसीपी शेखर एच टेककन्नावर ने इसकी जानकारी दी। आरोप है कि मुक्तिरंजन ने बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में महालक्ष्मी की हत्या कर शव के 50 से अधिक टुकड़े कर दिये थे, जो एक फ्रिज से बरामद हुए थे। महालक्ष्मी की मां और बहन के शनिवार को उनके घर पहुंचने पर इस घटना की जानकारी मिली थी।
Author: Taja Report
Views: 14

