मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 वांछित व 15,000/- रूपये के ईनामी अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 होण्डा साईन मोटरसाइकिल, 01 मोबाईल फोन, 01 पैन कार्ड तथा 600/- रूपये नगद बरामद हुए। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा सम्भलहेडा नहर पटरी रजवाहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, परन्तु उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल न रोकते हुए रजवाहे की पटरी की तरफ भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 होण्डा साईन मोटरसाइकिल, 01 मोबाईल फोन, 01 पैन कार्ड तथा 600/- रूपये नगद बरामद किये गये। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम वाहिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम ललियाना थाना किठौर जनपद मेरठ बताया गया है।


