मुज़फ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव पचेडा कला में कल हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए 18 घण्टे में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 15 साल पहले पिता की हत्या का बदला लेने के लिए युवक ने यह हत्या की। हत्या का खुलासा करने वाली नई मंडी पुलिस को पुलिस कमांडर अभिषेक सिंह ने 5 हजार इनाम की घोषणा।
श्रीमती सोनिया पत्नी विजय कुमार निवासी गाँधी कॉलोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया था कि अज्ञात द्वारा वादिया के पति विजय कुमार की ट्यूबवैल पर सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गयी है । वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 113/2024 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था । दौराने विवेचना अभियुक्त नीरज पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम पचैण्डा कलां, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर का नाम प्रकाश में आया तथा घटनास्थल से आलाकत्ल ईंट का टुकड़ा, मृतक की मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नीरज पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम पचैण्डा कलां, थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त नीरज उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं पशुचिकित्सक का कार्य करता हूं । वर्ष 2008 में मेरे पिता की हत्या गाँव के ही अमित, विजय पुत्रगण हरवीर व डॉक्टर चन्द्रवीर निवासी मुस्तफाबाद ने कर दी थी । मेरे द्वारा लिखाए गए मुकदमें में अमित ही जेल गया था जोकि जमानत पर छूट गया था जिसकी वर्ष 2013 में मृत्यु हो गयी थी । हमारा तथा विजय का खेत आस-पास है । विजय जब भी मुझे मिलता था तो मुझे चिढाते हुए कहता था कि जैसे तेरे पिता की हत्या करके मेरा कुछ नहीं बिगड़ा इसी तरही किसी दिन तेरी भी हत्या कर दूंगा । इस पर मैने विजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । दिनांक 29.03.2024 को बुढ़ाना से पशुओं को दवाई देकर वापस आते समय जब मैं शराब खरीदने के लिये पचैण्ड़ा पुल के पास शराब के ठेके पर गया तो वहीं पर मुझे विजय भी मिल गया जो उस समय शराब के नशे की हालत में था उसे नशे की हालत में देखकर मैंने उसकी हत्या की योजना बनाई। योजनानुसार मैंने शराब के ठेके से शराब खरीदी तथा कुछ शराब हम दोनों नें वहीं ठेके पर पी ली । शराब पीने के बाद मैंने विजय से कहा कि बाकी शराब को ट्यूबवैल पर बैठ कर पीते हैं। विजय और मैं अपनी–अपनी मोटरसाईकिल से विजय की ट्यूबवैल पर पहुँचे तथा वहां बैठ कर और शराब पी। विजय को जब अधिक नशा हो गया तो मैंने पास पड़ी ईंट उठाकर विजय के सिर में प्रहार कर हत्या कर दी। जब मुझे यह विश्वास हो गया कि विजय की मृत्यु हो चुकी है तो मैं मोटरसाईकिल लेकर अपने घर चला गया। विजय की हत्या करते समय उसका खून मेरे कपड़ों पर भी लग गया था उन कपड़ों को मैंने रात में ही धुल दिया। अगले दिन 30.03.2024 की सुबह मैं अपनी पत्नि व बच्चों को लेकर कहीं चला गया था तथा जब मुझे लगा कि अब किसी का शक मेरे ऊपर नही है तो मै शाम को अपने घर वापस आ गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त नीरज उपरोक्त के कब्जे व निशांदेही से बरामदगी-*
✅ 02 खाली पव्वे देशी शराब (घटना स्थल से)
✅ 01 पानी की बोतल (घटना स्थल से)
✅ 01 चाबी का गुच्छा, 01 मिल की पर्ची, 296/- रूपये नगद 01 मोटर साईकिल एच0एफ0 डीलक्स ( नीरज उपरोक्त के कब्जे से )
✅ 01 पत्थर का टुकड़ा तथा 01 ईंट का टुकड़ा जिस पर रक्त लगा है (घटना स्थल से)
✅01 मोटरसाईकिल एच0एफ0 डीलक्स नंबर यूपी 12 एएस 5183 मृतक की (घटनास्थल से)

