Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पंद्रह मिनट अंधेरे में डूबा रहा पूरा जिला

मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के आॅपरेशन सिंदूर की कार्यवाही के बीच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मॉक ड्रिल के बाद देर रात आठ बजे हुए ब्लैक आउट से शहर अंधेरे में डूब गया। जिले भर में 15 मिनट का ब्लैक आउट करने का आह्वान प्रशासन ने किया था। इसमें विद्युत विभाग का भी पूरा सहयोग लिया गया और लोगों ने भी पूरी तरह से अपने घर और दुकानों की लाइटों को बंद किया, लेकिन सड़कों पर वाहनों का दौड़ना जारी रहा। शिव चौक पर ब्लैक आउट के साथ ही अंधेरा छा जाने के कारण जाम लग गया।
प्रशासन के निर्देश पर आठ बजते ही शहरी क्षेत्र से लेकर हर गांव व कस्बे में अंधेरा कर दिया गया। शहर में शिव चौक पर आठ बजे से पहले ही एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह अन्य अधिकारियों के साथ पहुंच गये थे और ब्लैक आउट के दौरान व्यवस्था को लेकर फोर्स भी अलर्ट रहा। स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई पर वाहन चालकों पर इसका असर कम दिखा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *