चंडीगढ़। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में 7 पर कांग्रेस ने, 3 पर आम आदमी पार्टी और एक सीट पर शिरोमणि अकाली दल ने जीत हासिल की है। भाजपा का यहां सफाया हो गया। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत ने पूरे देश को चौंका दिया है। ये दो सीटों इनमें खडूर साहिब और फरीदकोट की है। खडूर साहिब लोकसभा सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की जीत हुई है। अमृतपाल इस वक्त देशद्रोह के आरोप में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। वहीं फरीदकोट से सर्बजीत सिंह खालसा की जीत हुई है। सर्बजीत खालसा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह का बेटा है।
Author: Taja Report
Post Views: 28

