Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पंचकुला में दुर्गा पूजा में उमड़े शहरवासी , पूजा अर्चना संग डांडिया हिट

पंचकुला । इस साल, दुर्गा पूजा की शुरुआत में 9 अक्टूबर को संगठन के सदस्यों ने देवी मां की मूर्ति को आभूषणों और हथियारों से सजाया व शाम को विधिवत स्थापना के पश्चात मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि समाजसेवी व उद्योगपति एमके भाटिया ने किया था । भाटिया ने मौके पर भारत में महिलाओं के उत्थान की बात की , उनका कहना था कि महिलाओं में साक्षरता दर अभी भी पुरुषों के मुकाबले 9 फीसदी कम है , उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं का सम्मान ही सच्चे मायने में महिला सशक्तिकरण है । 

शेष सप्तमी, अष्टमी, और नवमी को पुष्पांजलि, संध्या आरती, और भंडारा होगा.

अष्टमी के दिन संधि पूजा भी होगी.

ट्राइसिटी दुर्गा बाड़ी में 20 से 23 अक्टूबर तक रात 8 बजे से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.

उत्सव का समापन दशमी यानी 24 अक्टूबर को सिंदूर खेला और मूर्तियों के विसर्जन के साथ होगा ।

इस मौके पर सेक्रेटरी पलाश दास , प्रेसिडेंट बी सी नायक , दीपांकर चटर्जी , एन के दत्ता , सुभाजित मुखर्जी , तपन दत्ता मौजूद रहे

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *