आज का पंचांग एवँ राशिफल
*????आज की हिंदी तिथि*
*????️ ????युगाब्द-५१२७*
*????️ ????विक्रम संवत-२०८२*
*⛅????तिथि – द्वितीया रात्रि 01:46 जुलाई 13 तक तत्पश्चात् तृतीया*

*अध्याय 05, श्लोक 18*
*⛅दिनांक – 12 जुलाई 2025*
*⛅दिन – शनिवार*
*⛅अयन – दक्षिणायन*
*⛅ऋतु – वर्षा*
*⛅मास – श्रावण*
*⛅पक्ष – कृष्ण*
*⛅नक्षत्र – उत्तराषाढा प्रातः 06:36 तक तत्पश्चात् श्रवण*
*⛅योग – विष्कम्भ शाम 07:32 तक तत्पश्चात् प्रीति*
*⛅राहुकाल – सुबह 09:24 से सुबह 11:04 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय – 06:02*
*⛅सूर्यास्त – 07:29 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:37 से प्रातः 05:19 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:18 से दोपहर 01:12*
*⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:24 जुलाई 13 से रात्रि 01:07 जुलाई 13 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅व्रत पर्व विवरण – त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग (प्रातः 06:36 से प्रातः 06:02 जुलाई 13 तक)*
*⛅विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन, कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
???? *चतुर्मास विशेष* ????
*आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक भगवान विष्णु गुरुतत्व में, गुरु जहाँ विश्रांति पाते हैं, ऐसे आत्मदेव में भगवान विष्णु ४ महीने समाधिस्त रहेंगे । इन दिनों में शादी विवाह वर्जित है, सकाम कर्म वर्जित है ।*
✅ *चातुर्मास में क्या करना चाहिए ?*
???? *जलाशयों में स्नान करना । तिल और जौ को पीसकर मिक्सी में, रख दिया थोड़ा । तिल , जौ मिलाकर बाल्टी में बेलपत्र डाल सको तो डालो, उसका स्नान करने से पापनाशक स्नान होगा, प्रसन्नतादायक स्नान होगा तन के दोष मन के दोष मिटने लगेंगे । अगर “ॐ नमःशिवाय” ५ बार मन में जप करके फिर लोटा सिर पे डाला पानी का, तो पित्त की बीमारी, कंठ का सूखना ये तो कम हो जायेगा, चिड़चिड़ा स्वभाव भी कम हो जायेगा और स्वभाव में जलीय अंश रस आने लगेगा । भगवान नारायण शेष शैय्या पर शयन करते हैं इसलिए ४ महीने सभी जलाशयों में तीर्थत्व का प्रभाव आ जाता है ।*
???? *गद्दे हटा कर सादे बिस्तर पर शयन करें, संत दर्शन और संत के वचन वाले जो सत्शास्त्र हैं, सत्संग सुनें । संतों की सेवा करें, ये ४ महीने दुर्लभ हैं ।*
???? *स्टील के बर्तन में भोजन करने की अपेक्षा पलाश के पत्तों पर भोजन करें तो वो भोजनपापनाशक पुण्यदायी होता है, ब्रह्मभाव को प्राप्त कराने वाला होता है ।*
???? *चतुर्मास में ये ४ महीनों में दोनों पक्षों की एकादशी का व्रत करना चाहिये । १५ दिन में १ दिन उपवास करने से, १४ दिन का खाया हुआ जो तुम्हारा अन्न है वो ओज में बदल जायेगा ओज, तेज और बुद्धि को बलवान बनायेगा ।*
???? *चतुर्मास में भगवान विष्णु के आगे पुरुष सूक्त का पाठ करने वाले की बुद्धि का विकास होता है और सुबह या जब समय मिले भूमध्य में ओंकार का ध्यान करने से बुद्धि का विकास होता है ।*
???? *दान, दया और इन्द्रिय संयम ये उत्तम धर्म करने वाले को उत्तम लोकों की प्राप्ति होती है ।*
???? *आंवला-मिश्री जल से स्नान महान पुण्य प्रदान करता है ।*
❌ *चातुर्मास में क्या नहीं करना चाहिए ?*
???? *इन ४ महीनो में पराया धन हड़प करना, परस्त्री से समागम करना, निंदा करना, ब्रह्मचर्य तोड़ना तो मानो हाथ में आया हुआ अमृत कलश ढोल दिया । निंदा न करें , ब्रह्मचर्य का पालन करें , परधन परस्त्री पर बुरी नज़र न करें ।*
???? *ताम्बे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिये पानी नहीं पीना चाहिये ।*
???? *चतुर्मास में काला और नीला वस्त्र पहनने से स्वास्थ्य हानि और पुण्य नाश होता है ।*
???? *परनिंदा महा पापं शास्त्र वचन :- “परनिंदा महा पापं परनिंदा महा भयं परनिंदा महा दुखंतस्या पातकम न परम” ।*
???? *ये स्कन्द पुराण का श्लोक है परनिंदा महा पाप है, परनिंदा महा भय है, परनिंदा महा दुःख है, तस्यापातकम न परम, उससे बड़ा कोई पाप नही । इस चतुर्मास में पक्का व्रत ले लो कि हम किसी की निंदा न करेंगे ।*
???? *असत्य भाषण का त्याग कर दें, क्रोध का त्याग कर दें ।*
???? *बाजारू चीजें जो आइस्क्रीम है, पेप्सी, कोका- कोला है अथवा शहद आदि है, उन चीजों का त्याग कर दें । चतुर्मास में, स्त्री-पुरुष के मैथुन संग का त्याग कर दें ।*
*ऋषिप्रसाद – अगस्त 2003*
????????????????????????????????️
_______________________
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए आराम भी लेते रहे। आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असुविधा रह सकती है। जॉब बदलने के विषय में प्लान बना सकते हैं। लेकिन जॉब के लिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं। माता की सेहत को लेकर कुछ चिंता के भाव मन में आ सकते हैं। क्रोध और जिद जैसी नकारात्मक स्वभाव पर अंकुश लगाएं। इसकी वजह से कई बनते काम बिगड़ भी सकते हैं।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। आज प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। मूल्यवान वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। किसी की महत्वपूर्ण सलाह से आप लाभ उठाएंगे। यदि आज भूमि/भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके कागजात सावधानी पूर्वक जांच करवाना जरूरी होगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करना उचित नहीं होगा।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आपके रूके हुए कार्यों में थोड़ी-सी कोशिश में ही सफलता मिल सकती है। आपके खास प्रियजन आपको अनदेखा कर सकते हैं। आज आप अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। मन में कुछ चीजों को लेकर भटकाव या विचलन हो सकता है। वैवाहिक महोत्सव में जाएंगे। किसी चिंता को खुद पर हावी ना होने दें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है लेकिन मेहनत करने से ना घबराएं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-जीवनसाथी से किसी भी विषय पर बहस करने से परहेज रखें। छोटी यात्राओं से आनंद की अनुभूति होगी। घर में कुछ नया इलेक्ट्रॉनिक का सामान लाएंगे। आपके मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्तों से दूरी बनाकर रखें। साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों की राय पर भी ध्यान दें। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज का दिन शुभ फलदायक रहने पर भी आप इसका पूर्ण लाभ नही उठा पाएंगे। आपका स्वभाव अन्य लोगो के प्रति लापरवाह और रूखा रहेगा केवल स्वार्थ पूर्ति हेतु ही व्यवहार रखेंगे। दांपत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिश्तेदारी में आज धन का लेन-देन न करें संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाए, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। रुका हुआ कार्य पूरा होने पर मन में खुशी का संचार रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खुद के सुधारों पर मंथन करेंगे। संतान की ओर से आपकी चिंताएं बढ़ेगी। व्यर्थ की चिंताएं से तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपकी मित्रों और सगे संबंधियों से दूरियां बनती जा रही है। आपको आगे बढ़कर उनसे बातचीत करनी चाहिए।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज की स्थिति काफी संतोषजनक है। हर परिस्थिति में आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले घर के वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों की सहमति अवश्य लें। घर पर किसी धार्मिक उत्सव संबंधी योजना भी बनेगी। घर में परिवार जनों के साथ समय व्यतीत कर के आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे अवश्य पूरा करें।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आज आपके मन में नए नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। आज घर के बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी। तनाव कम होगा, मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस कर सकते हैं। धन के लेनदेन संबंधी कार्यों में अचानक की कोई लाभदायक स्थिति बनेगी।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके अनुकूल ग्रह आपके पराक्रम और धन में वृद्धि कर रहे हैं। न्यायिक मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित होगा। भविष्य में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र जो आपसे आपसे दूर हो गए थे, आपसे दोबारा जुड़ने की कोशिश करेंगे।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज आप आमदनी बढ़ाने के लिये नये स्त्रोतों के विषय में प्लान करेंगे। अगर आप प्रयास करते हैं तो रुका हुआ धन आने की संभावनाएं बनेगी। सरकारी काम में रूकावट महसूस करेंगे। लगातार यही ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य क्या है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता हैं। किसी काम को कल पर टालने से आज आपको बचना चाहिए। आज आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्तें और मजबूत होंगे।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-महत्वपूर्ण नए लोगों से जुड़ना आपके कैरियर को नई दिशा देगा। काफी दिन से चल रही व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस कर रहे थे। इसलिए आज का दिन आप शांति और सुकून में व्यतीत करेंगे। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आज का दिन किसी अच्छी योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त हैं। अपने आप पर भरोसा करते हुए अपने कामकाज को बेहतर दिशा देने का प्रयत्न करें।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यर्थ की बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें। किसी प्रेरक व्यक्ति की सलाह से जीवन में परिवर्तन के योग बन सकते हैं। मानसिक रूप से कोई बात आपको परेशान कर सकती है।


