Taja Report

नौ दिन बाद लापता बच्चा मेरठ से बरामद

मुज़फ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 07 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को मेरठ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए प्रशंसा की गयी।

दिनांक 17 अप्रैल को ग्राम इंचोडा थाना रतनपुरी निवासी वादी द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनका 07 वर्षीय पुत्र घर से गायब है तथा काफी खोजने के बाद भी नही मिला है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 57/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अपहृत/गुमशुदा बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु थाना रतनपुरी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से बच्चे की तलाश का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा किये गये अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 24.04.2026 को अपहृत/गुमशुदा बच्चे को राजकीय बाल शिशु ग्रह मेरठ से सकुशल बरामद किया गया। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा बरामद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा बच्चे को सकुशल पाकर खुशी प्रकट की गयी तथा पुलिस की कार्यवाही की सराहना करते हुए भूरी-भूरी प्रंशसा की गयी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet