गौतमबुद्धनगर। जिले के ग्रेटर नोएडा में देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लगने से हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। कई लोग हादसे में घायल हो गए हैं।
नोएडा से महोबा जा रही डबल-डेकर बस में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब 12 बजे आग लग गई। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। नौ यात्रियों के जिंदा जलने की खबर है। आग से अंदर यात्रियों का दम घुट गया। जैसे तैसे लोगों ने कूदकर जान बचाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस जांच में जुटी है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Taja Report
Views: 44

