मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर रोड पर नूर ज्वेलर्स की दुकान में बदमाशों के घुसकर लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। लूट की घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। 
शहाबुद्दीनपुर रोड पर बदमाशों ने नूर ज्वेलर्स के पूरे परिवार को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। बदमाश आधा दर्जन से अधिक थे। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। पीड़ित का आरोप है कि हथियार बंद बदमाशों ने सोने चांदी के जेवरात व नगदी की लूटी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे, और मामले की जानकारी ली। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।
Author: Taja Report
Post Views: 19


