भवाली। नीम करौली बाबा के कैंची धाम के 60वें स्थापना दिवस पर बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। दोपहर तक करीब पचास हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। कैंची धाम में सुबह 5.30 बजे बाबा नीम करौली महाराज को भोग लगाने के बाद मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कैंचीधाम में 11 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। शुक्रवार की शाम को देश के कोने-कोने से पहुंचे 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। मंदिर समिति की ओर से 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। सुबह से शाम तक मंदिर में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भारी भीड़ के चलते खुद एसएसपी को व्यवस्था संभालने के लिए आना पड़ा।
Author: Taja Report
Post Views: 22

