मुजफ्फरनगर । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 2 चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ 5345 किलोग्राम सरिया बरामद किया है।
थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तगण को फैमिली ढाबा ग्राम तावली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया 5345 किलोग्राम सरिया बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 29 अक्टूबर को थाना शाहपुर पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र शाहपुर के ग्राम निरमानी में बन रही पानी की टंकी से सरिया चोरी हो गया है। इस सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 343/24 धारा 303 (2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 10.11.2024 को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए 5345 किलोग्राम सरिया बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*
*1.* शेर अली पुत्र तुल्ल्नशाह निवासी ग्राम सिरसा थाना दातागंज जनपद बदायूँ
*2.* अजमत पुत्र नियात अली निवासी ग्राम सिरसा थाना दातागंज जनपद बदायूँ
*बरामदगी का विवरण-*
▪️ 5345 किलोग्राम सरिया (मु0अ0स0 343/24 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना शाहपुर से सम्बन्धित)


