बंदायू । जिले के इस्लामनगर थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को एंटी करप्शन टीम ने रेप पीड़ित महिला से 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया , ये चर्चित महिला इंस्पेक्टर जब दरोगा थी तो तब ये देश के बहुचर्चित निठारी कांड में जेल गयी थी , उस समय ये निठारी चौकी की इंचार्ज थी , इस पर सेंकडो बच्चो को मारने वाले नरपिशाचों से मोटी रकम लेकर उन्हें बचाने का आरोप लगा था , बाद में जब निठारी कांड की सीबीआई जाँच हुई तो उसमे सिमरनजीत कौर समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ नरपिशाचों से मिलीभगत उजागर हुई थी , अब थाना बिनावर में सिमरनजीत कौर की लिखा पढ़ी हुई है और इसे जेल भेज दिया गया , ग्रुप के एक्टिव सदस्य और बंदायू जिले के कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने रिश्वत कांड की पुष्टि की है।
Author: Taja Report
Post Views: 22


