मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस ने नाली के पानी के निकास को लेकर मारपीट व पथराव की घटना में बीएनएस व 07 सीएलए एक्ट में वांछित 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है।
थाना खतौली पुलिस को ग्राम रूकनपुर से सूचना प्राप्त हुई कि गली में नाली के पानी के निकास को लेकर लगभग 20-25 व्यक्तियों के मध्य मारपीट, झगड़ा व पथराव हो रहा है। सूचना पर तत्काल पीआरवी एवं थाना खतौली पुलिस मौके पर पहुँची तथा उपद्रव कर रहे व्यक्तियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, किन्तु उक्त व्यक्तियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा तथा उन्होंने पुलिस टीम पर भी जान से मारने की नीयत से पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों की सहायता से स्वयं को सुरक्षित रखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस बल को आता देख उपद्रव करने वाले व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पथराव की घटना में 08 व्यक्ति एवं 01 बालिका घायल हो गई, जिन्हें पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में हैड कांस्टेबल मोमराज की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-129/2026 धारा 109(1), 221, 132, 190, 191(2), 191(3), 3(5), 125 बीएनएस व 07 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना खतौली पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
दिनांक 28.04.2026 को थाना खतौली पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* मनीष पुत्र जगमोहन निवासी ग्राम रूकनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 29 वर्ष।
*2.* आलोक पुत्र जगमोहन निवासी ग्राम रूकनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 24 वर्ष।
*3.* नीरज पुत्र रणवीर निवासी ग्राम रूकनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 56 वर्ष।
*4.* श्रीमती विनोद पत्नी नीरज निवासी ग्राम रूकनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 52 वर्ष।
*5.* अमित पुत्र अनिल निवासी ग्राम रूकनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 33 वर्ष।
*6.* अनुज पुत्र अनिल निवासी ग्राम रूकनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 24 वर्ष।
*7.* आदित्य पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम रूकनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष।
*8.* रितिक पुत्र नीरज निवासी ग्राम रूकनपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 24 वर्ष।