Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नाराजगी दूर कर ली जाएगी : कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। भाजपा के सत्ता मे आने से उत्तर प्रदेश आगे बडा है। तथा प्रदेश का वातावरण सुखद हुआ है। भाजपा सरकार मे प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। चुनाव के दौरान भाजपा ने जो वायदे किये उनके मुताबिक प्रदेश में खुशहाली के साथ भयमुक्त अपराध मुक्त समाज की स्थापना हुई है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों में जो नाराजगी है उसे दूर कर लिया जाएगा।
गांधी नगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का नारा रहा है भ्रष्टाचार हटाओ, जबकि इंडि गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने मे लगा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की उन्नति के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं। परन्तु इंडि गठबंधन के लोग उनके खिलाफ अनर्गल बयान जारी कर बदनाम करना चाहते हैं। उन्होने कहा कि इंडिया गठबंधन रोज नए नए झूठ बोल रहे है। तथा देश मे हिन्दुओ को बदनाम करने पर लगा है। इंडि गठबंधन के लोग प्रधानमंत्री को जितना बदनाम करते हैं। प्रधानमंत्री रोज सूरज की तरह नई चमक के साथ चमकते नजर आते हैं। शराब घोटाले पर बोलते हुए उन्होने कहा कि केजरीवाल ईडी की जंाच के बाद जेल गए हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, सतेन्द्र जैन भी भ्रष्टाचार के आरोप मे जेल मे बन्द हैं। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि यदि उन्होने कोई गुनाह नही किया तो कोर्ट से उन्हे जमानत क्यों नही मिल रही हैं। उन्होने कहा कि भाजपा ने ना तो भ्रष्टाचार से कभी समझौता किया है और नाही गुण्डो का साथ दिया है। उन्होने कहा कि कंाग्रेस पार्टी पर भी इनकम टैक्स की रिकवरी है तथा कांग्रेस भी घोटालो मे पीछे नही है। उन्होने कहा कि आजादी से अब तक कांग्रेस सरकार ने भी अनेको घोटाले किए है। जबकि भाजपा का दामन साफ है। उन्होने कहा कि जिस तरहा सत्य के लिए महाभारत की लडाई लडी गई थी और पाण्डवो के साथ भगवान कृष्ण थे। उसी प्रकार जनता के साथ पीएम मोदी हैं। उन्होने नारा दिया कि अब की 400 पार । मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि कल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनपद मे पधार रहे हैं। उन्होने कहा कि गृहमंत्री की पहल पर धारा 377 समाप्त होने पर कश्मीर मे खुशहाली आई है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उम्मीद जताई की इस चुनाव मे भी जनता कमल का फूल खिलाएगी। प्रेसवार्ता मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,सुधीर खटीक, मीडिया पवन अरोरा, रोहताश पाल, संजय गर्ग, राजकुमार सिद्धार्थ, आदेश गौतम, दिनेश पुण्डीर, साधना सिंघल आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *