चंडीगढ़ । नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। मनोहर लाल खट्टर के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में नायाब सैनी को दल का नेता चुना गया है। पद के दावेदार माने जा रहे अनिल विज विधायक दल की बैठक बीच में छोड़कर ही बाहर चले गए। मीडिया के पूछने पर उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता के बारे में दिल्ली से आए पर्यवेक्षक ही बताएंगे। आज सुबह मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद हरियाणा कांग्रेस ने अपने और जेजेपी ने भी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। जजपा के साथ 10 में से सिर्फ चार विधायक ही हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 19

