मुजफ्फरनगर । अवैध उगाही के आरोप के वीडियो में फंसे नायब तहसीलदार मनोज कुमार पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
मुजफ्फरनगर में कुछ दिन पहले पीनना बाईपास पर अवैध उगाई का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में नयाब तहसीलदार मनोज कुमार फंसते नजर आ रहे हैं। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कार्यवाही के लिए राजस्व बोर्ड को कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया है। वही एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने मुजफ्फरनगर डीएम को सौंपी जांच में आरोप व तथ्य सही पाए गए। जिसके चलते नायब तहसीलदार मनोज कुमार पर कार्यवाही निश्चित होगी। नायब तहसीलदार की नीली बत्ती की गाड़ी में बैठकर शराब पीने और गाड़ियों से अवैध उगाई का आरोप लगा था, जिसके चलते प्रशासन सतर्क हुआ और जांच शुरू हुई। एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी और डीएम ने कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद को पत्र लिखा है।


