देहरादून। पुलिस ने देहरादून के एक नामी कॉलेज की पढाने वाली पूर्व टीचर और उसके पति को गिरफ्तार कर हाई प्रोफाइल ड्रग रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि पति दिल्ली के इंटरनेशनल कोबरा गैंग से जुडा था और अपनी पत्नी के सहारे वो कॉलेज के लडके और लडकियों को ड्रग सप्लाई कराता था। उसका पति खुद देहरादून की हाई प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग सप्लाई करने का काम करता था। पुलिस ने एक विदेशी ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में कोकीन भी बरामद की गई है।
जानकारी देते हुए देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि होटल पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी विदेशी ड्रग तस्कर SANYU DIANAH ने बताया गया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग के लिए काम कर रही थी। यह गिरोह इंटरनेशनल तस्करों से जुड़ा हुआ है।

