Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नाबालिग हिंदू बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला गर्माया

मुजफ्फरनगर। बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि थाना छपार के एक गांव में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात को मंदिर जा रही जिस नाबालिग हिंदू बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया था उन जेहादियों पर रात्रि में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन हम इससे बिल्कुल सन्तुष्ट नहीं है। दुष्कर्म प्रकरण में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बलात्कारियों के लिए खुलेआम एनकाउंटर की मांग की है।
प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार ने कहा छपार निवासी वादी द्वारा थाना छपार पुलिस को लिखित तहरीर दी गई कि 04/05.सितंबर की रात्रि करीब 12:00 बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली जिसे तलाश करने पर घर में रखे मोबाइल फोन से एक नंबर प्राप्त हुआ, जो समीर पुत्र जनाब का था। वादी द्वारा जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि समीर उपरोक्त द्वारा वादी की पुत्री को फोन करके अपने घर बुलाया तथा उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपार पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त समीर उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *