मुजफ्फरनगर । थाना तितावी पुलिस को ग्राम पिथौरा में एक मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की सूचना पर उच्चाधिकारीगण एवं थानाध्यक्ष तितावी मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो पाया कि अभियुक्त सचिन पुंडीर पुत्र अमरेश निवासी ग्राम नगला पिथौरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर द्वारा ग्राम नगला पिथौरा निवासी एक मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग लड़की के साथ जंगल में दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है । थाना तितावी पुलिस द्वारा पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया है जहाँ पर पीड़िता का स्वास्थ्य सामान्य है । थाना तितावी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सचिन उपरोक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


