Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाने वाला मुजफ्फरनगर का मौलाना गिरफ्तार

 मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद में मौलवी उर्दू सिखाने के बहाने पत्नी के सहयोग से 10 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म कर छात्रा की अश्लील वीडियो बनाने वाला मुजफ्फरनगर का मौलाना गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया है कि मुजफ्फरनगर के गांव शेरपुर निवासी मौलाना रिजवान लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में मौलवी है। वह पत्नी रिजवाना के साथ मस्जिद परिसर में बने कमरे में रहता है। पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय छात्रा उर्दू सीखने जाती थी। आरोप है कि मौलवी पत्नी के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। दंपती पीड़िता को धमकी देता था कि किसी से शिकायत करने पर वीडियो प्रसारित कर देंगे। शनिवार को छात्रा ने स्वजन को घटना के बारे में बताया। स्वजन ने रविवार को उसे मस्जिद भेजा। कुछ देर बाद पीड़िता के माता-पिता भी मस्जिद पहुंच गए। उस समय मौलवी कमरे के अंदर छात्रा के साथ घिनौना काम करने का प्रयास कर रहा था। उसकी पत्नी दरवाजे पर पहरा दे रही थी। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। हकीकत पता चलने पर लोगों ने दंपती की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *