मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
थाना चरथावल पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त को दधेडू बस अडडे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 19 मार्च को वादी निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना चरथावल पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वादी की पुत्री 10-12 दिन पहले चारा लेने के लिए खेत पर गयी थी जाते समय गांव के वसीम पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर द्वारा नाबालिग को खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित की गयी व उसकी वीडियों वायरल कर दी उसके बाद उसे डराने के लिए धमकी दी कि अगर तूने किसी को बताया तो तेरे भाई को जान से मार दूंगा। घटना के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आज दिनांक 21.03.2024 को नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम वसीम पुत्र सुलेमान उर्फ कब्बन निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर है।

