मुज़फ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर व मंसूरपुर क्षेत्र के गांव खेड़ीतगान में खलासी नहर में करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप। वही रतनपुरी व मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मंसूरपुर पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को PM को भेजा है। वही मृतक के दाहिने हाथ पर जयप्रकाश लिखा है। अभी तक शव की शिनाख्त नही हो सकी है।
Author: Taja Report
Views: 24


