सीतापुर । शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाले मामले में मनोरोगी नशेडी युवक ने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के निवासी अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार भोर में अपनी मां सावित्री(65), पत्नी प्रियंका (40), बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत(6) की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि अनुराग ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सभी छह लोगों की मौत से सनसनी फैल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला के अनुसार युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा छुडाने के लिए मुक्ति केंद्र ले जाना चाहते थे। इसे लेकर रात में उसका परिजनों के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद सुबह यह घटना हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। भारी भीड़ वहां लग गई।

