Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नवीन आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में, आगामी कांवड यात्रा तथा मोहर्रम पर्व पर एसपी सिटी ने बैठक ली

मुजफ्फरनगर । पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर एवं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तीनों नवीन आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में, आगामी कांवड यात्रा तथा मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उदद्श्य से Ooltah के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

 भारत सरकार द्वारा दिनांक 01.07.2024 से लागू होने जा रहे तीन नवीन आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के विषय में आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों तथा सभी थानों पर गोष्ठी व व्याख्यानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 01.07.2024 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरुप द्वारा थाना कोतवाली नगर पर थाना क्षेत्रान्तर्गत सभी ग्राम प्रधानों, पार्षदों, संभ्रान्त व्यक्तियों तथा आमजनता के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महोदय द्वारा उपस्थित लोगों से बताया गया कि भारत सरकार द्वारा लागू तीनों आपराधिक कानून आज से लागू हो जायेंगे तथा अब सभी आपराधिक अभियोग नये कानूनों की धाराओं में ही पंजीकृत किये जायेंगे। इन कानूनों का मुख्य उद्देश्य जनता को शीघ्र न्याय प्रदान कराना है। इसके साथ ही महोदय द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गयी कि आप सब भी जनता के हित के लाये गये तीनों आपराधिक कानूनों के प्रावधानों का आमजनता में प्रचार-प्रसार करें जिससे सभी लोग इनसे लाभान्वित हो सकें। 

इसके पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित लोगों के साथ आगामी कांवड यात्रा तथा मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वार्ता करते हुए कहा कि सभी लोग एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। कोई भी ऐसा कृत्य ना करें जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो। सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट अथवा कमेंट ना करें तथा जिससे आपसी सौहार्द खराब हो। कांवड यात्रा के दौरान डीजे मानक के अनुसार ऊँचाई तथा चौडाई में रखें तथा मौहर्रम के दौरान ताजिये की ऊँचाई भी मानक के अनुसार ही रखें।

गोष्ठी के दौरान थानाध्यक्ष कोतवाली नगर श्री अक्षय शर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *