Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ पत्नी आलिया की याचिका खारिज, एफ आर को कोर्ट ने मंजूर किया

मुजफ्फरनगर। छेडछाड के मामले मे आज भी ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दी पत्नी की  आलिया विशेष अदालत पॉस्को मे पेश नहीं हुई। विशेष अदालत पॉस्को के पीठासीन अधिकारी रितेश सचदेवा ने बार बार जवाब दाखिल करने के लिए अवसर दिए जाने के बावजूद आलिया दुबारा कोर्ट मे पेश होकर जवाब दाखिल ना करने पर पुलिस दुबारा आरोपियों को क्लीन चिट देकर एफ आर को आज मंजूर कर लिया है और आलिया की अर्जी को खारिज कर दिया है। 

बता दें कि ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दी की पत्नी आलिया ने अपने पति सहित पांच के विरुद्ध परिवार की एक नाबालिग बालिका ऐक्टर के भाई दुबारा छेडछाड अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था बंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच केलिए बढ़ाना पुलिस को भेज दिया था पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी अब इस पर आलिया को जवाब प्रोटेस्ट दाखिल करना था। आलिया ने कोर्ट मे जवाब दाखिल करने करने के लिए समय मांगा था। बार बार समय दिया गया लेकिन आलिया न तो पेश हुई नहीं जवाब दाखिल किया। इस मामले मे जवाब के लिए आज की तिथि थी लेकिन आज भी आलिया ने कोर्ट में पेश होकर जवाब दाखिल नहीं किया। इस पर कोर्ट ने पुलिस की दाखिल एफ आर को मंजूर कर लिया हे और आलिया के जवाब दाखिल करने करने का अवसर भी समाप्त कर दिया। एम रहमान

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *