Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नर्सिंग होम कर्मी की पत्नी की गोली मारकर हत्या

मेरठ। शनिवार को दिन निकलते घर में अकेली नर्सिंग होम कर्मचारी की पत्नी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, इंदिरानगर फेस टू में रहने वाले राधेश्याम मिश्रा कैलाश हॉस्पिटल में एमआरओ के पद पर कार्यरत हैं। राधेश्याम का बागड़ियान मौहल्ले में क्लीनिक भी है। बताया जाता है कि राधेश्याम का बेटा गुड़गांव में नौकरी करता है। वहीं, बेटी सुल्तानपुर में पढ़ाई कर रही है। राधेश्याम के मुताबिक शुक्रवार की रात वह अस्पताल में नाइट शिफ्ट पर गये थे। शनिवार की सुबह लगभग 9:30 बजे राधेश्याम घर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में उन्होंने घर के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी बुलेट बाइक खड़ी देखी। चाबी भी बाइक में ही लगी थी। इसके बाद हैरान राधेश्याम बाइक लेकर अपने घर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था। भीतर जाकर देखा तो कमरे में बेड पर राधेश्याम की पत्नी सुनीता की खून से लथपथ लाश पड़ी थी और सेफ का सामान बाहर बिखरा हुआ था। पुलिस ने लूट की घटना से इंकार किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *