देहरादून । बागेश्वर में बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई वहीं, पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया है
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह के समय हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार दिल्ली नंबर की बताई गई है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सूत्रों के मुताबिक, बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार करीब 300 मीटर खाई में सीधे नदी में गिरी। सुबह के समय स्थानीय लोगों को कार नदी में गिरी दिखी। इसके बाद उन्होंने तत्काल आनन-फानन में कार हादसे की सूचना पुलिस को दी। मरने वालों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
Author: Taja Report
Views: 12

