मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के खिलाफ सड़कों पर उतरे सिक्मी किरायेदार, प्रदर्शन कर विरोध जताया ।
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के सिक्मी किरायेदारों को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि प्रस्ताव संख्या 630 पास होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
व्यापारियों के मुताबिक 17 मार्केट के दुकानदारों को सिक्मी किरायेदार घोषित किए जाने के बाद भी किराया वसूली और फाइलों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है। वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा पहले से किराया जमा किए जाने के बावजूद पालिका के कुछ बाबुओं द्वारा पूरे समय का किराया मांगे जाने का आरोप लगाया गया है।
Author: Taja Report
Views: 59


