मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा नामचीन कम्पनियों (टाटा, सर्फ एक्सल आदि) के प्रोडक्ट (नमक व सर्फ आदि) के कूटरचित रेपर तैयार कर उनमें कम गुणवत्ता वाला माल भरकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्तगण को रविदास मन्दिर के पास मीतनगर, दिल्ली व ग्राम खान्जापुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 9500 अदद फर्जी/कूटरचित रैपर “टाटा” नमक व 9300 फर्जी/कूटरचित रैपर “सर्फ एक्सल”, 600 किलोग्राम कम गुणवत्ता वाला नमक, 01नमक पैकिंग मशीन व 01 वजन करने वाला कांटा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अजय कुमार निवासी यूनिट न0 14 मिरमन पोईन्ट थाना मरीन मुम्बई, मार्केटिंग टाटा साल्ट द्वारा थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि कुछ लोग नकली टाटा नमक बेच रहे है। इस सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु0अ0स0-68/2024 धारा-63/65 कॉपीराईट एक्ट पंजीकृत करते हुए गहनता से विवेचना प्रारंभ की गयी। विवेचना के दौरान 05 अभियुक्तगण के नाम प्रकाश में आये। विवेचना से उक्त अभियोग में धारा 420/467/468/471 भादवि की वृद्धि की गयी। थाना बुढाना पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशाहदेही/कब्जे से 9500 अदद फर्जी/कूटरचित रैपर टाटा नमक व 9300 फर्जी /कूटरचित रैपर सर्फ एक्सल, 600 किलोग्राम कम गुणवत्ता वाला नमक, 01नमक पैकिंग मशीन व 01 वजन करने वाला कांटा बरामद बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-*
*1.* जावेद पुत्र शौकीन अहमद निवासी अर्थला मोहन नगर थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद हाल पता जस्सीपुरा दूधेश्वरनाथ मन्दिर के पास थाना कोतवाली नगर, गाजियाबाद।
*2.* राकेश गुप्ता पुत्र सतीश गुप्ता निवासी सी-38 अमर कालोनी मीत नगर थाना ज्योति नगर, दिल्ली।
*3.* अनमोल पुत्र विपीन कुमार निवासी कृष्णापुरी म0न0 597 कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*4.* अंकित संगल पुत्र योगेश कुमार निवासी मौ0 पछाला तहसील के पीछे कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
अभियुक्तगण जावेद व राकेश गुप्ता उपरोक्त को रविदास मन्दिर के पास मीतनगर दिल्ली से व अभियुक्तगण अंकित संगल व अनमोल उपरोक्त को ग्राम खान्जापुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ पर अभियुक्त राकेश उपरोक्त ने बताया कि मैं करावल नगर दिल्ली में प्रिन्टिग का काम करता हूँ जिसमे मैं लोकल ब्राण्ड के रैपर प्रिन्ट करता हूँ। अधिक पैसा कमाने के लालच में आकर मैं अपनी प्रिन्टिग की आड में बडे बडे ब्रॉण्ड के रैपर ग्राहकों की मांग पर धोखधडी की नियत से तैयार करता हूं तथा तैयार किये रैपरों को अपने ग्राहको/साथियों को अच्छे खासे मुनाफे पर बेच देता हूँ जो मेरे द्वारा तैयार किये गये फर्जी रैपरो में कम गुणवत्ता अथवा खराब माल भरकर बडी कम्पनी के ब्रॉण्ड के रुप उसी के मूल्य पर बाजार मे बेच देते है। नकली रैपर तैयार करने तथा बेचने में मेरा सहयोग जावेद उपरोक्त करता है जिसका गाजियाबाद सिहानी में प्लास्टिक के बौरे प्रिन्ट करने का काम है। मेरे द्वारा मेरे साथी जावेद को पूर्व में टाटा नमक के रैपर भारी मात्रा में बेचे गये थे तथा 03-04 दिन पहले हम दोनों ने टाटा नमक तथा सर्फ एक्सल के फर्जी रैपर तैयार किये थे जिनको बेचने के लिये जावेद की सिहानी स्थित फैक्ट्री पर रख दिया था। जावेद और मैने मुजफ्फरनगर के रहने वाले अनमोल उपरोक्त को भारी मात्रा में टाटा नमक के रैपर कुछ दिन पूर्व ही दिये थे तथा पूर्व से ही हम दोनों अनमोल व अन्य लोगों को टाटा नमक व अन्य बडे ब्रॉण्ड के फर्जी रैपर बेच रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित संगल व अनमोल उपरोक्त द्वारा बताया कि अधिक रूपये कमाने के लालच में आकर हमने यह काम शुरु कर दिया। हमसे जो के0बी0सी0 के नमक के पैकेट बरामद हुए है वह कम गुणवत्ता के है तथा कम मूल्य के है। हम लोग टाटा नमक के खाली रैपर में के0बी0सी0 का नमक भरकर आस-पास के स्थानीय फुटकर दुकानदारों को टाटा नमक की कीमत पर ही बेच देते है।
*बरामदगी-*
➡️ 9500 अदद फर्जी/कूटरचित रैपर टाटा नमक
➡️ 9300 फर्जी/कूटरचित रैपर सर्फ एक्सल
➡️ 10 कट्टे के0बी0सी0 नमक (50-50 कि0ग्रा0) कम गुणवत्ता का (कुल 500 किलोग्राम)
➡️ 02 कट्टो में 100 पैकेट के0बी0सी0 नमक 01-01 किलों के (कुल 100 किलोग्राम)
➡️ 01 नमक पैकिंग मशीन
➡️ 01 वजन करने वाला कांटा
अभियुक्तगण द्वारा किन-किन लोगों को नकली माल बेचा गया है इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जुटाई जा रही है।


