Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नई मंडी रामलीला भवन में होगी उमाकांतानंद सरस्वती जी की रामकथा

मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी नई मंडी द्वारा श्री रामलीला भवन नई मंडी में इस वर्ष श्री रामलीला महोत्सव का शताब्दी वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रेस वार्ता में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि इस वर्ष नई मंडी श्री रामलीला मंचन 100 वर्ष हो गए हैं इसलिए श्री रामलीला महोत्सव के शताब्दी वर्ष मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे जिसमें मुख्य श्री रामलीला भवन नई मंडी में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक श्री राम कथा का आयोजन होगा जिसमे श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज अपने श्री मुख से धर्म की गंगा बाहयेंगे तत्पश्चात 8 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्री रामलीला का भव्य मंचन मथुरा की श्यामा श्याम बृज लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा किया जायगा एवं 21 अक्टूबर भगवान श्री राम के राजतिलक वाले दिन महाराजा अग्रसेन जी की जीवन लीला पर कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा तथा कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कमेटी के संरक्षक भीमसेन कंसल,अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, बृज गोपाल छारिया, प्रवीण कुमार, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, अभिषेक कुच्छल, राजेंद्र सिंघल, कुलदीप शर्मा, अचिन सागर,विवेक गर्ग, विवेक बंसल आदि उपस्थित रहे |

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *