Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नई मंडी में फूल बगिया प्रसंग एवं धनुष प्राप्ति की लीला का मंचन

 मुजफ्फरनगर।श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित भव्य श्री रामलीला महोत्सव में फूल बगिया प्रसंग एवं धनुष प्राप्ति की लीला का मंचन किया गया | लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्यमी अनिल बिंदल एवं प्रमुख समाजसेवी कुश पुरी ने दीप प्रज्वलित एवं आरती कर किया आज की लीला में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्री राम लक्ष्मण जी के साथ राजा जनक की बगिया में पूजा के लिए फूल लेने जाते हैं वहां माता सीता को अपनी सखियों के साथ देखकर मुग्ध हो जाते हैं तथा माता सीता भी प्रभु श्री राम को देखकर मन ही मन अपने पति के रूप में स्वीकार कर लेती है | तत्पश्चात श्री श्यामा श्याम ब्रज लोक लीला संस्थान क़े कलाकारों द्वारा राजा जनक को भगवान शिव का दिव्य धनुष क़े प्राप्ति की लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया | इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, बृज गोपाल छारिया, प्रवीण कुमार एडवोकेट, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, संजय जिंदल काका, विनोद संगल, राजेश गोयल, विवेक गर्ग, मुकेश गुप्ता, शरद गोयल, विवेक बंसल, राजेंद्र सिंघल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे |

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *