Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नई मंडी पुलिस से मुठभेड़ में एक पशु चोर घायल, साथी समेत गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 01शातिर पशु चोर अभियुक्त घायल सहित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 02 भैंस व 01 कटिया, घटना में प्रयुक्त फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई पिकअप व अवैध शस्त्र बरामद हुए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बनध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।थाना नई मण्डी पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एन.एच.- 58 पर पशु पीठ के मैदान में कुछ लोग चोरी के पशु लेकर आये है। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। अभियुक्तगण द्वारा खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ और लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश को पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 भैंस व 01 कटिया (153/24 धारा 380/457 भादवि व 154/24 धारा 380/457 भादवि थाना गॉहाना सदर, सोनीपत से सम्बन्धित), 01 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई महिन्द्र पिकअप व अवैध शस्त्र बरामद किये गये।  

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*

*1.* सलमान उर्फ बच्ची पुत्र शहीद निवासी बघरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर। (घायल)

*2.* आशू उर्फ आस मौ0 पुत्र सुल्तान निवासी बघरा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

*1.* 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

*2.* 01 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई महेंद्रा पिक अप गाडी। (घटना में प्रयुक्त)

*3.* 02 भैंस व 01 कटिया (153/24 धारा 380/457 भादवि व 154/24 धारा 380/457 भादवि थाना गॉहाना सदर, सोनीपत से सम्बन्धित)

गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि वह हरियाणा से पशु चुरा कर लाते है तथा पशुओं को अपने आस-पास के जनपदों में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। दिनांक 29.04.2024 की देर रात्रि में हमारे द्वारा थानाक्षेत्र गॉहाना सदर, सोनीपत से 02 स्थानों से 02 भैंस व 01 कटिया चोरी की गयी थी । इन पशुओं को बेचने के उद्देश्य से आज हम यहा आये थे। जिनको बेचने से पहले आपने पकड लिया। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *