Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नई मंडी के व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाला घायल, साथी सहित गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में नई मंडी के व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाले अभियुक्त को घायल होने के बाद साथी सहित गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से 2 अवैध तमंचे मय 3 जिंदा व 2 खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद किए हैं।

राजीव जैन पुत्र धर्मचन्द्र जैन निवासी पटेलनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मुझे मो0नं0- 7078605136 से जान से मारने की धमकी देने व जान बचाने के नाम पर 10 लाख रूपये की अवैध मांग की जा रही है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 51/2026 धारा 308(5),351(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

आज थाना सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजीव जैन को धमकी देने व रंगदारी मांगने वाले अभियुक्तगण किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बामहेडी रेलवे स्टेशन, रेलवे लाईन के पास खडे है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची जहां 02 व्यक्ति रेलवे लाईन के पास खडे हुए थे। पुलिस को देखते ही दोनो व्यक्ति सकपका कर जंगल की ओर भागने लगे तथा पेड़ो की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाशों पर चेतावनी का काई असर नही हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशो की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश प्रताप चौधरी उर्फ बदमाशो का देवता पुत्र नरेश पाल निवासी हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के फारवर्ड व वेकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* प्रताप चौधरी उर्फ बदमाशो का देवता पुत्र नरेश पाल निवासी हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर(घायल)

*2.* रवि उर्फ सूटर पुत्र रनवीर निवासी बाखरपुर थाना बालेनी जनपद बागपत।

*बरामदगी का विवरणः-*

✅ 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।

✅ घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन।

प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दोनो, लोगो को मारने की सुपारी लेते है अभियुक्त प्रताप द्वारा बताया कि जब मै जेल मे था तो अतुल कुमार नाम का व्यक्ति मुझे मिला जिसने मुझे राजीव जैन निवासी उपरोक्त को 20 लाख रूपये मे जान से मारने की सुपारी दी थी हम दोनो ने मिलकर दिनांक 04.03.2026 को राजीव जैन उपरोक्त को फोन से 10 लाख रूपये रंगदारी की मांग की थी तथा आज हम दोनो इस काम को अंजाम देने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *