नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन कर रोहिणी में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
बताया गया कि बुधवार की देर रात में करीब 2.20 बजे, बहादुर शाह मार्ग पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की चार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान मुठभेड़ में चारों बदमाश मारे गए। चारों आरोपियों को रोहिणी के डॉ. बीएसए हॉस्पिटल ले जाया गया। एनकाउंटर में बिहार के रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) मारे गए हैं।पुलिस के अनुसार, रंजन पाठक, बिमलेश महतो और मनीष पाठक सीतामढ़ी, बिहार के रहने वाले थे और अमन ठाकुर करवाल नगर, दिल्ली का रहने वाला था।
Author: Taja Report
Views: 45


