मुजफ्फरनगर । बुढाना पुलिस द्वारा अपना नाम व धर्म छुपाकर महिला का यौनशोषण करने व धर्मपरिवर्तन कराने वाले अभियुक्त को 48 घन्टे में गिरफ्तार कर लिया।
थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अपना नाम व धर्म छुपाकर महिला का शोषण व धर्मपरिवर्तन कराने वाले अभियुक्त को 48 घन्टे में खतौली तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 16 सितंबर को वादिया द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि थानाक्षेत्र बुढ़ाना निवासी आदिल नें अपना नाम आयुष गुर्जर बताकर व अपनी पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया तथा शादी के झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। अभियुक्त द्वारा उसका धर्मपरिवर्तन करा दिया गया तथा जबरन गर्भपात भी कराया गया। वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0- 388/24 धारा-69/64/123/89/ 115(2)/ 351(3) बीएनएस व 3/5(1) धर्म परिवर्तन अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना बुढ़ाना पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त को खतौली तिराहे से गिरफ्तार किया गया।


