पीलीभीत। सिखों के 9 परिवारों का धर्मांतरण कर ईसाई बनने के मामले में गुरुद्रारा कमेटी ने परिवारों का सिख समाज से बहिष्कार कर दिया। साथ ही कहा कि धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनने वालों को नाम बदलना होगा। सिख से ईसाई बनने वाले नाम के आगे सिंह नहीं लगाएंगे। मृत्यु के बाद शमशान घाट में अंतिम संस्कार नही करेंगे। शव दफनाने के लिए ईसाई धर्म की रीति रिवाज के अनुकूल कार्यक्रम होना चाहिए।
सिखों से ईसाई बने 9 परिवार के लोगों को गुरु सिंह कमेटी के फरमान को लेकर गुरुद्धारा कमेटी के बहिष्कार का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Author: Taja Report
Views: 16

