Skip to main content

TR NEWS UP-UK

धरने में शामिल होने पर भाकियू ब्लॉक सचिव निष्कासित

मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन ने संगठन को सूचित किए बिना भोपा रोड पर एक फैक्ट्री के सामने धरने में शामिल होने पर अपने पदाधिकारी को निष्कासित कर दिया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन में मुजफ्फरनगर के सदर ब्लॉक के ब्लाक सचिव कोकिल मखियाली को भारतीय किसान यूनियन में रहकर गलत गतिविधियों में लिप्त पाए जाने तथा हमारे संगठन की विचारधारा के विपरीत जाकर गलत काम करने से संगठन की छवि पर गलत प्रभाव पड़ रहा है इसलिए कोकिल मखियाली को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक सचिव के पद से और भारतीय किसान यूनियन संगठन से निष्कासित किया जाता है अगर भविष्य में कोकिल मखियाली भारतीय किसान यूनियन संगठन का नाम व टोपी का प्रयोग करता है तो उस पर संगठन के द्वारा कार्यवाही की जाएगी गलत कामों में यदि कोई कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी पाया जायेगा तो उसके विरुद्ध भी अविलंब कार्यवाही की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *