Skip to main content

TR NEWS UP-UK

धरतेरस पर मिलावटी सिक्कों की भरमार, बन ना जाना ठगी का शिकार

धरतेरस पर बाजार में चांदी के सिक्के की मांग बढ़ जाती है और फिर चांदी के सिक्कों की ज्यादा मांग के चलते बाजार में असली और नकली चांदी के सिक्कों की भरमार हो जाती है। ऐसे में ये पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाता है कि जो सिक्का आप खरीद रहे हैं वो असली है या नकली। हालमार्क के भी नकली सिक्के बाजार में हैं। आज हम आपको बताएंगे धनतेरस पर चांदी के सिक्के खरीदते समय उसकी पहचान कैसे करें ताकि आपके घर खरा सिक्का आ सके तो चलिए जानते हैं।

1. पुराने सिक्के की पहचान

कहीं दुकानदार आपको पुराना पालिश किया हुआ सिक्का तो नहीं बेच रहा है। ये जानने के लिए सबसे पहले सिक्के के किनारों को अच्छी तरह से देखें कि वो घिसे हुए या धारीदार तो नहीं है। अगर सिक्के के किनारे घिसे हुए और धारीदार हैं तो इसका मतलब सिक्का पुराना है और उसे पॉलिश करके बेचा जा रहा है।

2. फर्श पर गिराकर पहचानें
अगर चांदी का सिक्का फर्श पर गिरते समय छन्न से आवाज करे तो इसका मतलब सिक्का नकली है। असली चांदी का सिक्का ठोस होता है और जमीन पर गिरने से छन्न नहीं बल्कि ठक की आवाज आती है। ये असली और नकली सिक्के की पहचान का सबसे बेहतरीन तरीका है।

3 .हॉलमार्किंग से करें पहचान
चांदी का सिक्का खरीदते समय हॉलमार्किंग का ध्यान रखें। सोने की तरह असली चांदी पर भी हॉलमार्किंग होती है। इसलिए सिक्के खरीदते समय पहले उसे जरूर देख लें।

4. बर्फ से करें पहचान
चांदी असली है या नकली इसकी पहचान आप बर्फ के टुकड़े से भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चांदी के सिक्के पर बर्फ का टुकड़ा रखें। अगर बर्फ तेजी से पिघलती है तो इसका मतलब सिक्का असली है। अगर बर्फ पिघलने में देर लगती है तो ये सिक्का नकली है।

5. चुंबक से पहचानें
चांदी का सिक्का खरीदते समय अपने साथ चुंबक लेकर जाएं। जो भी सिक्का ले रहे हैं उसे चुंबक के पास रखें। अगर चुंबक उससे चिपकने लगे तो सिक्का नकली है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *