
मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक से महावीर चौक के बीच कुमार गैस की दुकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। हादसे में तीन दुकानों में भारी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और दो टीमों का गठन कर क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडरों की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मानकों के अनुरूप ऑक्सीजन सिलेंडरों की दुकानों का संचालन पाए जाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 360