Skip to main content

TR NEWS UP-UK

धन तेरस पर इन चीजों की खरीदारी से घर में होगा लक्ष्मी का वास

इस वर्ष दीप पर्व का प्रमुख त्योहार धनतेरस 29 अक्टूबर को है. इस दिन आपको अपने सामर्थ्य के अनुसार घर में कोई एक विशेष वस्तु लानी है, इसे लाना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस वस्तु के लाने से आपके घर में समृद्धि और धन का आगमन होता है. इसके साथ ही, घर में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता.

पान का पत्ता

पान के पत्ते मां लक्ष्मी के लिए विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं. इसलिए धनतेरस के अवसर पर पान के 5 पत्ते अवश्य खरीदें. इन पत्तों को लेकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और अगले दिन दीपावली के बाद इन पत्तों को बहते जल में प्रवाहित कर दें.

धनिया

धनतेरस पर धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है. मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करें और थोड़ा धनिया अपने धन के स्थान पर छिड़कें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहेगी. धनिया को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ध्यान रखें कि इस धनिए का उपयोग खाने में नहीं करना चाहिए. दीपावली के बाद आप इसे गाय को भी खिला सकते हैं.

लक्ष्‍मी चरण

धनतेरस के दिन लक्ष्मी चरण का घर में लाना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन घर में मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है.

लक्ष्मी गणेश की मूर्ति

धनतेरस के पावन पर्व पर अपने निवास में धन की देवी मां लक्ष्मी और शुभ लाभ के देवता गणेशजी की मूर्ति अवश्य स्थापित करनी चाहिए. यह ध्यान रखें कि यह प्रतिमा मिट्टी की बनी हो, ताकि अगले वर्ष इसे विसर्जित कर नई प्रतिमा स्थापित की जा सके. गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति लाने से आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होता है.

झाडू

धनतेरस के अवसर पर झाड़ू का घर में लाना अत्यंत शुभ माना जाता है. झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन झाड़ू का घर में होना आवश्यक है.

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *