मुज़फ़्फ़रनगर। मेरठ-करनाल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दौड़ता हुआ डीसीएम मिनी ट्रक अचानक आग का गोला बन गया।
जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी करनाल की ओर से धागों के बंडल लेकर मेरठ की तरफ जा रही थी। जैसे ही फुगाना थाना क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर पहले ट्रक में आग लगी, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही बुढ़ाना से दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
Author: Taja Report
Post Views: 6